रांची, अप्रैल 9 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो असम में गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने असम में व्यापक चुनाव प्रचार के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मतदाताओं के नाम संदेश जारी कर लोकतंत्र, अधिकार और आदिवासी सम्मान के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया। लिखा-असम में लोकतंत्र का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह सिर्फ मतदान नहीं, बल्कि अपने अधिकार, अपने स्वाभिमान और अपने भविष्य को तय करने का दिन है। कहा-मैं असम की क्रांतिकारी भूमि के शोषित, वंचित समाज समेत सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आपका एक-एक वोट धनतंत्र, झूठ और अन्याय के खिलाफ आवाज है, आपके ...