असम में बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटी धनबाद की टीम
धनबाद, अगस्त 2 -- बरोरा। भारत बैनेवीता फाउंडेशन एवं शिक्षा समाधान ट्रस्ट की संयुक्त टीम धनबाद से असम पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटी है। 29 जुलाई से राहत कार्य कर रही टीम ने बताया कि भीषण बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर बना दिए हैं। पीड़ितों को सूखा राशन तो मिल रहा है, लेकिन 15 दिनों से बिजली नहीं है, गैस चूल्हे उपलब्ध नहीं हैं और सूखी लकड़ी के अभाव में भोजन बनाना भी मुश्किल हो गया है। इस अभियान में संस्था के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद साव, कुणाल कुमार, देवेंद्र सिंह, साहिल मंडल, सूरज कुमार, शीबू कुमार रजक तथा स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.