असम में प्रलय: बाढ़ से अब तक 75 लोगों की मौत, प्रभावितों के लिए हिमंत सरकार का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- असम में इस वक्त बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। मॉनसूनी बारिश की वजह से राज्य के कई जिले जलमग्न हो गए हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इस बीच राज्य में बाढ़ से मंगलवार को सात और लोगों की मौत हो गई। अब असम में इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 75 पर पहुंच गई है। अब राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार ने एक्शन लेते हुए प्रभावित लोगों के लिए सहायता राशि बढ़ाने का ऐलान किया है। हालात को देखते हुए असम सरकार ने मंगलवार को यह घोषणा की है कि वह इस साल बाढ़ में मारे गए या लापता हुए लोगों के परिजन को सहायता देने के नियमों में ढील देगी। वहीं मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में इकट्ठा राशि से बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित परिवारों और छात्रों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.