नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कथित तौर पर दो शादी करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश दिया है। जन सुनवाई के दौरान एक महिला ने दावा किया कि उसका पति पुलिस में है। लेकिन उसने दूसरी शादी कर ली है और उसे लगातार तलाक देने की धमकी दे रहा है। इस पर मुख्यमंत्री सरमा ने वहां मौजूद अधिकारियों को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कहा। यह मामला उस वक्त सामने आया, जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जनता की परेशानी सुनने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। उसी वक्त एक महिला ने खड़े होकर अपनी परेशानी साझा की। आरोप सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने बिना कोई देरी किए अधिकारियों को गिरफ्तारी का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, "उसे गिरफ्तार करो। इसे आज रात ही पकड...