नई दिल्ली, जून 13 -- असम के जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर AN-32 परिवहन विमान की दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूटीन सॉर्टी के दौरान लैंडिंग के समय विमान रनवे पर फिसल गया और आग की चपेट में आ गया। इस हादसे में 5 वायुयोद्धा शहीद हो गए, जबकि सह-पायलट घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। शहीदों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सर्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम शामिल हैं। भारतीय वायुसेना ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी को कल्याण ने दी बड़ी राहत, POK में लगे पाक मुर्दाबाद के नारे; टॉप-5 AN-32 सोवियत संघ में विकसित ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप ...