बुलंदशहर, मई 12 -- मूलरूप से डिबाई निवासी जीआरआईपी गुवाहटी असम में सैन्य असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) पद पर तैनात गजेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह (45 वर्ष) का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को सेना का वाहन उनका पार्थिव शरीर लेकर डिबाई पहुंचा, जहां परिजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों की आंखें नम हो गईं। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मीना बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राजघाट गंगा किनारे पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व सेना की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार इस दौरान माहौल गमगीन बना रहा।विधायक चंद्रपाल सिंह, एसडीएम मनीष कुमार सिं...