पूर्णिया, जुलाई 30 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत चक पंचायत के डिग्घी पोखर वार्ड संख्या 10 निवासी 22 वर्षीय आकाश कुमार का शव बुधवार देर रात गांव पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार आकाश कुमार अपने दोस्तों राहुल और मनजीत कुमार के साथ रोजगार की तलाश में असम गया था। तीनों एलएंडटी कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्माणाधीन पुल परियोजना में कार्यरत थे। रविवार को काम से अवकाश मिलने पर तीनों ब्रह्मपुत्र नदी में स्नान करने गए। बताया जाता है कि नदी किनारे जेसीबी से मिट्टी कटाई के कारण गहरे गड्ढे बन गए थे। स्नान के दौरान आकाश कुमार और राहुल गहरे पानी में डूब गए जबकि आकाश का छोटा भाई मनजीत कुमार किसी तरह अपनी जान बचाने म...