असम में झामुमो को सशक्त बनाने पर चर्चा
रांची, मार्च 29 -- रांची। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को एक्स पोस्ट के माध्यम से कहा कि असम विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के क्रम में उन्होंने चाबुआ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रत्याशी भुपेन मुरारी के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने एवं क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत करने को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ कार्य करते हुए आगामी चुनाव में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.