रांची, मई 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को विधानसभा चुनाव में मिले जनसमर्थन पर असम की जनता को जोहार एवं हृदय से आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट के माध्यम से कहा कि बहुत ही सीमित समय और संसाधन में जो कुछ भी किया जा सका, वह असम की जनता के सहयोग, विश्वास और सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं था। इस संघर्ष में जिस तरह से जनता ने पार्टी का साथ दिया, वह न केवल सराहनीय है, बल्कि हमारे लिए अत्यंत हौसला बढ़ाने वाला भी है। यह समर्थन हमारे लिए शक्ति, प्रेरणा और नई ऊर्जा का स्रोत है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि यह केवल एक चुनावी प्रयास नहीं, बल्कि अस्तित्व, पहचान और अधिकारों की लड़ाई है और आपके साथ, आपके विश्वास के साथ, यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। यह भ...