आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी को मिली बंपर जीत पर सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में जश्न मनाया। जिला कार्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने तीन राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कथित गुंडाराज का अंत हुआ है। इस मौके पर श्रीकृष्ण पाल, प्रेमप्रकाश राय, सत्येंद्र राय, ऋषिकेश दूबे, पवन सिंह मुन्ना, मनोज गिरी, अवनीश मिश्रा, मृगांक शेखर सिन्हा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौ...