बागपत, फरवरी 6 -- अमीनगर सराय। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव इमरान इदरीसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर अपमानजनक, भड़काऊ और सांप्रदायिक बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने थाना सिंघावली अहीर पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इमरान इदरीसी ने शिकायत में कहा कि 31 जनवरी को असम के मुख्यमंत्री ने अपने सार्वजनिक भाषणों के दौरान मंच से मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए भडकाऊ बयान दिए जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने अपनी शिकायत में वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग, समाचार पत्रों एवं डिजिटल मीडिया की रिपोर्टों को साक्ष्य के रूप में संलग्न किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.