बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने व प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन पर धारा 144 के उल्लंघन, शांति व्यवस्था भंग करने, पुतला दहन और भड़काऊ टिप्पणियां करने का आरोप है। इस दौरान एक वर्ग विशेष और समुदाय के खिलाफ पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने व शांति व्यवस्था प्रभावित होने की बात भी तहरीर में कही गई है। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि चौकी प्रभारी सिविल लाइन की तहरीर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत पांच नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शास्त्री चौक पर नारेबाजी करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.