गिरडीह, जनवरी 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कला संगम के तत्वाधान में सवेरा सिनेमा हॉल में आयोजित चार दिवसीय 25वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य प्रतियोगिता का आगाज गुरुवार को असम के बिहू और त्रिपुरा के शास्त्रीय नृत्य से हुआ। इसके पहले रजत जयंती के रूप में मनाए जा रहे इस महोत्सव का उद्घाटन स्व. उमा रानी ताह की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महोत्सव का उद्घाटन कला संगम के संरक्षक राजेंद्र बगड़िया, श्रेयांश जैन, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, संयोजक चुन्नूकांत, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह, सचिव सतीश कुंदन, उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा, कृष्ण कुमार सिन्हा, सह सचिव शिवेंद्र सिन्हा, सुजय गुप्ता, मदन मंजरवे, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह, सह संयोजक राजेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष विनय बक्शी, संगीत प्रमुख ओरित चंद्रा, डॉ ...