नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष लगातार ईवीएम पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करता रहता है। लेकिन इस सप्ताह दो राज्यों से चुनाव के नतीजे सामने आए हैं, जहां ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से चुनाव कराए गए। इसके बावजूद इन दोनों राज्यों में कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। हम बात कर रहे हैं त्रिपुरा में हाल ही में संपन्न विलेज कमिटी चुनाव की। इसमें एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है। त्रिपुरा चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, इस चुनाव में एनडीए में शामिल टिपरा मोथा पार्टी (TMP) ने निर्णायक जीत हासिल की है और विलेज कमिटियों में सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है। आपको बता दें कि ये चुनाव 587 विलेज कमिटियों में हुए, जिनमें 2,634 निर्वाचन क्षेत्र और 4,597 सीटें शामिल थीं। इस चुनाव में बैलेट ...