आजमगढ़, अगस्त 21 -- बंद मकान का ताला तोड़ कर दिया घटना को अंजाम

घटना का विवरण मेंहनगर के बाबू की खजूरी गांव में असम के डीआईजी के चाचा के बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर उठा ले गए। उनके चाचा एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे हैं। शहर के सिधारी में उनका उपचार चल रहा है, उनके घर पर ताला बंद था। परिजन शुक्रवार को घर पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई。

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच मेंहनगर थाना क्षेत्र के बाबू की खजुरी गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह असम में डीआईजी हैं। उनके चाचा महिपाल सिंह घर पर रहते हैं। इस समय महिपाल सिंह बीमार चल रहे हैं। शहर के सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। परिवार के लोग घर में ताला बंद कर एक सप्ताह से अस्पताल में हैं। महिपाल के पुत्र आशुतोष सिंह पल्हना ब्लाक में शिक्षक हैं। शुक्रवार की सुबह अ...