नई दिल्ली, जून 13 -- IAF plane crash in Jorhat: असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना (IAF) का विमान AN-32 लैंडिंग के बाद दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। इस हादसे में विमान में सवार पांच जवानों की मौत हो गई है, जबकि को-पायलट को बचा लिया गया है। वायुसेना के बयान के मुताबिक, जिंदा बचे को-पायलट को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा बेहद सुरक्षित माने जाने वाले इस परिवहन विमान के हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश भी दे दिए गए हैं। इस हादसे में शहीद हुए भारतीय जवानों के नाम भी वायु सेना की तरफ से जारी किए गए हैं। IAF ने बयान जारी करके बताया, "भारतीय वायु सेना इस विमान हादसे में मारे गए सभी जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। असम के जोरहाट में हुए इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिं...