असम के गैंडों पर दुधवा ने शुरू किया अध्ययन, भेजी गई नौ सदस्यीय टीम
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- दुधवा नेशनल पार्क में रहने वाले गैंडों को बाड़े की सीमाओं से मुक्त करने के बीच एक टीम को असम के नेशनल पार्क और वाइल्ड लाइफ सेंच्युरी भेजा गया है। स्टडी विजिट के लिए गई टीम में वन विभाग के लोग और बायोलॉजिस्ट भी शामिल हैं। ये टीम वहां असम के गैंडों की जीवनशैली और उनके व्यवहार का गहन अध्ययन करेगी। साथ ही वाटर बफेलो के रहन-सहन पर भी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। दुधवा से गई विशेषज्ञों की यह टीम असम के प्रसिद्ध काजीरंगा नेशनल पार्क और पोबितोरा वाइल्ड लाइफ सेंच्युरी में डेरा डाले हुए है। वहां ये सदस्य खुले में घूम रहे गैंडों के प्राकृतिक व्यवहार, उनके खान-पान और सुरक्षा के तौर-तरीकों का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- टाइगर स्टेट से आगे बढ़कर 'वाइल्डलाइफ मॉडल' बनने की ओर मध्यप्रदेश, कूनो में दो मादा चीते जंगल में छो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.