नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। हादसा कोहोरा रेंज में नेशनल हाईवे-715 पर हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन इलाके में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई यात्री उसके अंदर फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआत में पुलिस को कम से कम 12 लोगों की मौत की जानकारी मिली थी, लेकिन बाद में और घायलों ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों पर छठ के गाने बजाने से महाराष्ट्र में बवाल, राज ठाकरे क्या बोले गोलाघाट के सीनियर पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बस से शवो...