रांची, अप्रैल 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को एक्स पोस्ट के जरिए कहा-असम की धरती पर एक ऐसा सच दबा दिया गया है, जिसे जितना कहा जाए, सबको बताया जाए, उतना कम है। असम के चाय बागानों में पीढ़ियों से रह रहे आदिवासी समाज को आज तक एसटी का संवैधानिक दर्जा नहीं मिला। यह सामान्य चूक नहीं है, यह राष्ट्रीय स्तर का अन्याय है। एक ऐसा अन्याय, जिसे इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। उल्लेखनीय है कि सीएम सोरेन बीते 28 मार्च से असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी झामुमो स्टार प्रचार के रूप में चुनावी सभाएं कर रही हैं। कैबिनेट के अन्य मंत्री भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। सीएम सोरेन ने कहा कि मैं यह स्पष्ट कहना चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.