नई दिल्ली, अगस्त 31 -- असम की 31 जेलों में कैदियों के बीच HIV संक्रमण के 226 नए मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जेल परिसर के अंदर किसी कैदी के संक्रमित होने के परिस्थितियों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला असम राज्य एड्स नियंत्रण समिति (ASACS) की ओर से चलाए जा रहे विशेष स्क्रीनिंग अभियान के दौरान उजागर हुआ है।4 महीने में 226 कैदी पॉजिटिव अप्रैल से जुलाई के बीच राज्य की 31 जेलों में हुई जांच के दौरान 226 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह भी पढ़ें- असम के बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांट रहा है तुरी समाज स्वास्थ्य और जेल अधिकारियों के अनुसार, लगभग 95% मामले नशीली दवाओं के इंजेक्शन लेने से जुड़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर कैदी जेल आने से पहले ही बाहर संक्रमित हो चुके ...