सोनभद्र, अगस्त 7 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। असम का एक बोलबम ग्रुप अपनी अनोखी तीर्थ यात्रा पर बभनी पहुंचा है। यह जत्था एक पिकअप वाहन को सुंदर झांकी का रूप देकर निकला है, जो कुल 7 हजार किलोमीटर की यात्रा कर बैजनाथ धाम सहित कई अन्य तीर्थ स्थलों का दर्शन करेगा। यह जत्था असम के गोलाघाट जिले के डेर गांव साहू पट्टी से 30 जुलाई को रवाना हुआ था। अपनी यात्रा के दौरान यह पहले सुल्तानगंज से बैजनाथ धाम पहुंचा, जहां दर्शन-पूजन किया। इसके बाद ओडिशा के जगन्नाथपुरी में दर्शन करते हुए यह ग्रुप ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होते हुए बभनी पहुंचा। शुक्रवार को बभनी पहुंचने पर उन्होंने हरिशंकर मंदिर असनहर में भोजन और विश्राम किया। बभनी से यह ग्रुप अब खाटूश्याम के दर्शन के लिए रवाना हुआ है। यात्रा के दौरान उन्होंने अपने पिकअप वाहन पर भगवान भोलेनाथ की एक सुंदर झांकी बनाई ...