चतरा, मई 4 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत का असर झारखंड के चतरा जिले में भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक सफलता पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए और झाल-मुढ़ी बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष कैलाश राम चंद्रवंशी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र नायक और मंडल संयोजक सह प्रमुख प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने भी इसे लोकतंत्र की जीत बताया। यह भी पढ़ें- बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर तोरपा में जश्न यह भी पढ़ें- भाजपा की प्रचंड जीत पर निकाला गया व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.