नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली।

तीन राज्यों में चुनावी खर्च का तुलनात्मक विश्लेषण असम और पश्चिम बंगाल की तुलना में केरल के नेताओं ने विधायक बनने के लिए अधिक पैसे खर्च किए। जहां असम और पश्चिम बंगाल के नेताओं ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए खर्च करने की तय सीमा का क्रमश: औसतन 60 फीसद और 61 फीसदी खर्च किया, वहीं केरल में औसत खर्च 67 फीसदी तक किया। इसका खुलासा, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नेताओं द्वारा भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) में पेश खर्च का लेखा-जोखा के विश्लेषण से हुआ है। भारतीय राजनीति और चुनाव पर बारीकी से नजर रखने वाली संस्था 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) द्वारा इन राज्यों में विधायकों द्वारा चुनाव के दौरान खर्च किए गए रकम का विश्लेषण किया गया है। इस रिपोर्ट में गहा गया है कि ...