जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से सप्ताह में दो दिन अप-डाउन करने वाली असम शिलघट टाउन-तामीलनाडु तांबरम एक्सप्रेस का मार्ग सोमवार से बदलेगा, जो 29 जून तक कायम रहेगा। बताया जाता है कि, दोनों ट्रेनें 22 दिन बदलने वाला है। इससे ट्रेन पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर नहीं जाकर सैंथिया एवं अंडाल होकर आसनसोल चलेगी। ट्रेन का मार्ग बदलने से दुर्गापुर के यात्रियों को दिक्कत होगी। इधर, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस का भी मार्ग भी 12 मई तक बदलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...