संभल, जून 6 -- असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण और उसके साथ जंगल में कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त है और स्थानीय स्तर पर न्याय की मांग तेज हो गई है। ब्राह्मण शक्ति संघ के अध्यक्ष विवेक मिश्रा शनिवार को पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को पुलिस द्वारा धमकाया जा रहा है तथा तहरीर बदलवाने का दबाव बनाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज करने में देरी की गई और आरोपियों को संरक्षण मिलने की बात सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी चला धरना, एसएसपी के आश्वासन पर माने ग्रामीण विवेक मिश्रा ने कहा कि यदि थानाध्यक्ष का स्थानांतरण और निलंबन नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस मामले...