संभल, जून 18 -- थाना असमोली क्षेत्र के गांव टांडा कोठी में घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी सुरभी पत्नी बंटी ने बुधवार दोपहर को घर के एक कमरे में कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी से आहत होकर महिला ने यह कदम उठा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- गृहकलह से आहत विवाहिता ने लगाई फांसी, उपचार के दौरान मौत महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सुरभी अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई है। मां के असमय निधन से दोनों बच्चों के...