संभल, मई 6 -- क्षेत्र में बुनियादी सड़क सुविधा की बदहाल स्थिति अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। असमोली से सीएनजी पंप को जोड़ने वाला मार्ग, जो टांडा कोठी होते हुए गुजरता है, इस समय जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं, जबकि चार पहिया वाहन भी गड्ढों में फंस जाते हैं। बारिश के बाद हालात और खराब हो जाते हैं, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। यह मार्ग असमोली, लोदीपुर और आसपास के गांवों को जोड़ते हुए हाईवे तक पहुंचता है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा और व्यापारी आवागमन करते हैं। खराब सड़क के कारण...