जहानाबाद, फरवरी 21 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित गांधी मैदान में प्रयास नाट्य मेला चल रहा है। मेला के चतुर्थ संध्या को कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें सर्वप्रथम माधव राठौर के द्वारा मुखौटा नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना किया। इसके बाद मुन्ना पंडित के द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया इसके बाद जादूगर उमेश कुमार के द्वारा आकर्षक जादू खेल दिखाया गया। कार्यक्रम के अंत में नाटक गीत पंचलैट का प्रदर्शन किया गया। यह नाटक फणीश्वर नाथ रेणु की कहानी पंचलाइट के आधार पर तैयार किया गया है। जिसकी प्रस्तुति अस्तित्व फाउंडेशन बरेली के कलाकारों के द्वारा किया गया। इस नाटक में रेणु की कहानी पंचलाइट के कुछ परिवर्तित कर प्रदर्शित किया गया है। नाटक के कथानक असमानता, विपन्नता से उपजे एहसास को दर्शाती है। इस नाटक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.