देहरादून, मार्च 24 -- असम राइफल्स के स्थापना दिवस पर दून में असम राइफल्स पूर्व सैनिक संघ (अरेसा) के समारोह में वीर नारियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को कारगी रोड स्थित जेपी प्लाजा वेडिंग प्वाइंट में में हुए समारोह में हवलदार थान सिंह को सर्वोत्तम पूर्व सैनिक का पुरस्कार दिया गया। असम राइफल्स का 191वां स्थापना दिवस पूरे सैन्य गौरव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत सुबह संगठन के संरक्षक, पूर्व कमांडेंट आरएस नेगी ने फोर्स का ध्वजारोहण करके की। इसके बाद देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंच संचालन संगठन के सचिव अशोक नेगी ने किया। उन्होंने बताया कि वीर नारी राधा देवी, सुमित्रा देवी, मुन्नी देवी बिष्ट और लक्ष्मी देवी रावत को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। तीन अन्य वीर ...