चतरा, अप्रैल 6 -- मयूरहंड प्रतिनिधि मयूरहंड निवासी सह इटखोरी के नवादा मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवकुमार पांडे का असमय निधन हो गया। जिसके चलते पूरा मयूरहंड में मातम छा गया है। पांडे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे। इनका अंतिम संस्कार मयूरहंड में किया गया। ए मयूरहंड मध्य विद्यालय में पारा शिक्षक के रूप में सेवा दे चुके थे। बड़ी संघर्ष के बाद अपनी कठिन परिश्रम से सरकारी शिक्षक में नौकरी प्राप्त की थी। मौत की खबर से पूरा मयूरहंड आहत है। समाज के लोगों के अलावा शिक्षक संघ के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।फोटो 05 अप्रैल चतरा 2- शिक्षक शिवकुमार पांडे की फाइल फोटो*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...