पूर्णिया, मई 10 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही तेज हवा और असमय बारिश ने मक्का किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई पंचायतों में खेतों में लगी तैयार मक्का फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

फसल नुकसान लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों को मक्का काटने और सुरक्षित निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि फसल पककर तैयार थी, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी जमा होने से मक्का खराब होने लगी है और उपज प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसान रामदयाल जमादार, विवेक कुमार सिंह, विनय कुमार राय और विनोद सिंह ने बताया कि मक्का की खेती में काफी लागत लगी थी लेकिन अब लागत निकलना भी मुश्किल लग रहा है।

किसानों की समस्याएं किसानों को खे...