रुडकी, अप्रैल 8 -- रुड़की, संवाददाता। क्षेत्र में मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण भीगी फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि जिन खेतों में गेहूं की फसल कटकर पड़ी थी, वहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। भीगने के बाद गेहूं के दानों के काले पड़ने और भूसे की गुणवत्ता खराब होने की संभावना बढ़ गई है। यदि आगे भी बारिश जारी रही तो गेहूं में अंकुरण शुरू हो सकता है, जिससे फसल पूरी तरह बेकार हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...