गंगापार, अप्रैल 3 -- क्षेत्र में शुक्रवार को हुई असमय बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गेहूं, सरसों और आलू की तैयार फसलें खेतों में ही भीग गईं, जिससे किसानों के सामने नुकसान की आशंका खड़ी हो गई है। कई किसानों ने फसल की कटाई कर ली थी, लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी तैयार उपज को भी नुकसान पहुंचाया। बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है, जिससे गेहूं की फसल गिरने लगी है और दाने काले पड़ने का खतरा बढ़ गया है। वहीं सरसों की फसल में दानों के झड़ने और आलू की खुदाई में देरी होने से उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश होना फसलों के लिए बेहद नुकसानदायक है। विजय मिश्र, दानी पटेल, श्यामलाल मौर्य, गन्नन पटेल, रवि यादव आदि किसानों ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार की थी, लेक...