गंगापार, मार्च 8 -- सुबह तीन बजे के लगभग घना कुहासा छा गया, जो सुबह के आठ बजे तक बना रहा। असमय कुहासा देख किसान परेशान हो गए, उधर घने कुहासे की वजह से सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो गया। नौ बजे के लगभग कुहासा तो हटा लेकिन वायु मंडल में धुंध छाया रहा। दुबेपुर गांव के किसान विष्णुकान्त दुबे ने बताया कि मार्च माह के शुरूवाती दिनों से ही अपै्रल माह जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है, दिन के समय तेज गर्मी का असर फसलों पर बुरा पड़ रहा है। पछेती फसल को सिंचाई की आवश्कता अधिक पड़ रही है। बताया कि धान की फसल लेट होने से गेहूं की खेती काफी पीछे की गई है। जिससे गेहूं की फसल में दाने का आकार छोटा हो सकता है। मौसम अनुकुल न होने से तरहार क्षेत्र में दलहन, तिलहन व सब्जी की खेती करने वाले किसानों की मानें तो फूलवाली फसलों पर कुहासे का बुरा असर पड़ेगा। कृषि विशेषज्ञ बीज...