नई दिल्ली, मार्च 15 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली।भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने रविवार को तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में और अन्य राज्यों में सिर्फ एक चरण में मतदान होगा।मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने कहा कि असल, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल और पश्चिम बंगाल में दो चरणों यानी 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। सभी राज्यों में एक साथ 4 मई को मतगणना की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीईसी कुमार ने 'शुद्ध मतदाता सूची पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श...