दरभंगा, जनवरी 3 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में सक्सेस थ्रू रेजिलिएंस विषय पर एक दिवसीय अकादमिक संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य विकसित भारत 2047 के परिप्रेक्ष्य में युवाओं में मानसिक दृढ़ता, सकारात्मक सोच एवं लक्ष्य निर्धारण की भूमिका को रेखांकित करना था। मुख्य वक्ता बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मो. इंतखाबुर रहमान ने सफलता की मनोवैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि सफलता का आशय है, जिसे व्यक्ति अपने जीवन के लिए अर्थपूर्ण समझें। केवल कठिन परिश्रम ही नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण, आत्म नियमन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण भी सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक अवयव हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से असफलताओं को सीख ...