बागपत, मार्च 10 -- दाहा। तमेलागढ़ी गांव में एक विवादित भूमि पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति रखने को दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था जिनमें बाद में समझौता हो गया। इसी बीच आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष शुभम भारती अपने साथियों के साथ दोघट थाने पहुंचे। बताया गया कि वहां सादे कपड़ों में खड़े एक युवक ने उनके साथ बदसलूकी की जो खुद को पुलिस कर्मी बता रहा था। इस मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है जिसमें युवक शुभम भारती को पीछे से पकड़कर थाने में ले जाता दिखाई दे रहा है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि तमेलागढ़ी में मूर्ति लगाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों को थाने बुलाया गया था जिन्हें समझौता होने के बाद वापस भेज दिया गया था बदसलूकी जैसी कोई बात नही...