फतेहपुर, मई 22 -- फतेहपुर। पिछले 10 महीने से असनी-गेंगासो पुल के बंद होने से परेशान यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जुलाई से इस पुल पर फिर से वाहन दौड़ने की उम्मीद है। एनएचएआई के मुताबिक, जिस मैटेरियल की कमी के कारण काम रुका हुआ था, उसकी सप्लाई अब शुरू हो गई है। अधिकारियों का दावा है कि एक महीने में मरम्मत पूरी कर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- तारीख पर तारीख लेकिन नहीं शुरू हो पा रहा संचालनपुल की स्थिति दोआबा से लखनऊ को रायबरेली के रास्ते जोड़ने वाला असनी-गेंगासो गंगा पुल पिछले 10 महीनों से बंद पड़ा है। जुलाई 2025 में पुल की कोठियों और एक्सपेंशन ज्वाइंट्स में दरारें मिलने के बाद एनएचएआई रायबरेली ने सुरक्षा कारणों से इस पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया था। इसके बाद लगातार तारीखें दी जाती रहीं, लेकिन पुल का संचालन अब तक शुर...