बिजनौर, मार्च 6 -- नगीना के शफीक बेकरी वाले अकिल अहमद के बेटे असद अकील ने यूपीएससी 2025 की परीक्षा में 321वीं रैंक प्राप्त कर अपने माता पिता व जिले का नाम रोशन किया। उसकी कामयाबी पर परिजनों में जश्न का माहौल है। उसको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मोहल्ला छिप्पीपाड़ा निवासी अकील अहमद के युवा होनहार पुत्र असद अकील ने यूपीएससी वर्ष 2025 की परीक्षा में 321वी रैंक हासिल की है। असद अकील ने प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरीज स्कूल नगीना से हासिल की,जबकि ग्रेजुवेशन हिंदू कालेज दिल्ली से हासिल करने के बाद लखनऊ में जॉब करने के साथ साथ यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुआ और 321वीं रैंक हासिल कर अपने विद्यालय, नगीना सहित अपने माता पिता और जिले का नाम रोशन किया। उनकी सफलता पर परिजन खुशियां मना रहे हैं। बेकरी के कारोबारी होने और बेहद सादगी से जीवन यापन कर...