आजमगढ़, जुलाई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के मिर्जापुर ब्लाक की बेटियों को भी जल्द नि:शुल्क आवासीय शिक्षा मिलेगी। इसके लिए असगड़ा मुस्तफा में बेसिक शिक्षा विभाग ने दो एकड़ भूमि चिह्नित कर नए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बजट मिलते ही विद्यालय का निर्माण शुरू हो जाएगा। नए विद्यालय में आधुनिक शैक्षणिक भवन के साथ ही छात्रावास का भी निर्माण कराया जाएगा। जहां छात्राएं छठवीं से 12वीं तक नि:शुल्क रहकर पढ़ाई कर सकेंगी। जिले में कुल 22 ब्लाक हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 21 ब्लाकों में ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राएं विद्यालय परिसर में रहकर पढ़ाई करती हैं। उन्हें शासन की तरफ से नि:शुल्क भोजन, यूनिफार्म, साबुन, तेल आदि से लेकर अन्य सुव...