साहिबगंज, अप्रैल 26 -- पतना। रांगा थाना के गंगोपाड़ा के पास पहाड़ के ढलान के रास्ते से स्टोन चिप्स लोडेड 18 चक्का हाइवा उतरने के क्रम में 24-25 अप्रैल की रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद फरक्का के चालक टिंकु शेख(25) व सहचालक मुस्तकीम शेख हाइवा के अंदर काफी देरतक फंसे रहे। दोनों को आंशिक चोट लगी है। उधर, घटना की सूचना पर रांगा थाना प्रभारी अखिलेश यादव घटनास्थल पहुंच, काफी मशक्कत के बाद गैस कटर के सहारे दोनों को बाहर निकाला । फिर दोनों को इलाज के लिए बरहड़वा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉ सरिता टुडू ने दोनों घायलों का इलाज किया । जानकारी के अनुसार हाइवा पहाड़ से स्टोन चिप्स लोड कर नीचे उतर रहा था। इसी क्रम में असंतुलित होकर पलट गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हाइवा को जब्त कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...