लातेहार, जून 10 -- चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर ब्राह्मणी के समीप मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पवन भुईया (पिता बलराम भुईया), रोहित भुईया (पिता गूथल भुईया) और अर्जुन भुईया (पिता उमेश भुईया) सभी रखात, चंदवा के रूप में हुई है।

घायलों को अस्पताल पहुँचाना घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सक डॉ. नीलिमा कुमारी की देखरेख में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। इस दुर्घटना में अर्जुन भ...