छपरा, जून 23 -- गड़खा । बसंत पकवा इनार से पचपटिया गांव जाने वाली सड़क पर बसंत चंवर में सोमवार को पिकअप वैन संतुलन बिगड़ने से पानी भरे गड्ढे में पलट गई। पिकअप वैन फकुली से बसंत गांव की ओर जा रही थी। वाहन पर मसाला लदा हुआ था और इस पर चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे। इस दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा पलटी।

दुर्घटना के बाद बचाव कार्य हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए पिकअप में फंसे चालक सहित तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाद में क्रेन मंगाकर पिकअप वैन को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे जलजमाव और संकरी सड़क के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

विधानसभा याचिका समिति की बैठक ...