गया, फरवरी 23 -- आमस के सिमरी गांव के पास जीटी रोड उत्तरी लेन पर रविवार की रात 3:30 बजे पर्यटकों से भरी विंगर गाड़ी पलट गई। इसमें चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आमस पुलिस ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। स्वास्थ्यकर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया। घायलों में दावा शेरा, करमा छापेल, करमा दोरजी व हेम बहादुर शामिल हैं। इनमें दो की स्थिति काफी गंभीर बताई जाती है। ग्रामीण सुनील कुमार सिंह बताते हैं कि कंक्रीट रोड पर पर्यटकों की गाड़ी पलटने से जोरदार आवाज हुई, जिससे उनकी नींद खुल गई और अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। तब गाड़ी में फंसे पर्यटकों में अफरातफरी मची हुई थी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी और फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.