प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। स्कूल से दोपहर बाद छुट्टी होने पर बच्चों को घर पहुंचाने जा रही वैन लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे मोहन छैवा गांव में असंतुलित हो गई। वैन खाई में जा रही थी तभी किनारे लगे एक बोर्ड के एंगल से टकराकर रुक गई। झटके से बच्चों की चीखें निकल गईं। हालांकि उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं। देहात कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर में संचालित एक कॉन्वेंट स्कूल में पृथ्वीगंज, खजुरनी के कई बच्चे पढ़ते हैं। बुधवार दोपहर बाद करीब पौने दो बजे स्कूल वैन दर्जन भर से अधिक बच्चों को बैठाकर घर पहुंचाने जा रही थी। पूरे मोहन छैवा पुल के पास मोड़ पर अचानक वैन असंतुलित हो गई। तेजी से गहरी खाई की ओर जाने लगी तभी किनारे लगे गांव के नाम के बोर्ड के एंगल से टकराकर रुक गई। वैन के झटके से रुकते ही उसमें सवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.