धनबाद, जून 9 -- धनबाद, विशेष संवाददाता असंगठित मजदूर मोर्चा की केंद्रीय कमेटी की बैठक सीसीडब्ल्यूओ कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष निरसा विधायक अरूप चटर्जी अरूप चटर्जी ने कहा कि असंगठित मजदूरों की बढ़ती संख्या भारत में विशाल समुद्र की तरह है। कुशल नेतृत्व एवं मजबूत सांगठनिक गतिविधियों से असंगठित मजदूरों की बेहतरी के आगे बढ़ाएं। यह राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। बैठक में मोर्चा के उपाध्यक्ष सह सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि आज झारखंड महंगाई और बेरोजगारी से ग्रस्त हैं। असंगठित मजदूरों के लिए संगठन बनाने की जरूरत है। बैठक में केंद्रीय कमेटी का द्वितीय सम्मेलन 31 अगस्त एवं 01 सितंबर को धनबाद आयोजित करने तथा सीसी मेंबर एवं पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। निताई महतो ने सांगठनिक रिपोर्ट पेश की। दीपनारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.