भभुआ, नवम्बर 16 -- पेज चार की खबर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाए योजना 2015की दी गयी जानकारी बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आयोजित किया गया शिविर भभुआ प्रखंड के कुड़ासन पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की "असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएँ योजना-2015" के तहत बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार भभुआ प्रखंड की कुड़ासन पंचायत में एक महत्वपूर्ण विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पंचायत के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता अभय कुमार सिंह और अधिकार मित्र हसन राय द्वारा किया गया...