सराईकेला, मई 10 -- सरायकेला। जिले के विभिन्न पंचायतों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के निबंधन के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य अधिकाधिक श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करना है। उन्हें राज्य एवं केंद्र सरकार की ओर से संचालित श्रम कल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है। इसी क्रम में ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत देवलटांड पंचायत, राजनगर प्रखंड अंतर्गत धुरीपाड़ा पंचायत, चांडिल प्रखंड अंतर्गत मातकमडीह पंचायत भवन में विशेष श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित कर योग्य श्रमिकों का निबंधन किया गया। शिविर के दौरान श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा लाभ, दुर्घटना सहायता एवं अन्य कल्याणकारी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- उर्दू टाउन स्कूल में विधिक जागरुकत...