असंगठित कारोबार की होगी डिजिटल मैपिंग: बरेली में शुरू हुआ राष्ट्रीय सर्वे, छोटे व्यापारियों की बदलेगी तस्वीर
बरेली, अप्रैल 7 -- जिले में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे छोटे कारोबार, वर्कशॉप और घरेलू उद्योग अब सरकार की नजर में आ रहे हैं। सांख्यिकी मंत्रालय ने 'असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण' शुरू कर दिया है, जिसके जरिए इन इकाइयों का विस्तृत डेटा जुटाया जा रहा है। इस सर्वे से न सिर्फ छोटे उद्योगों की डिजिटल मैपिंग होगी, बल्कि यह भी सामने आएगा कि कितने कारोबारियों ने यूपीआई, नेट बैंकिंग और ई-कॉमर्स जैसे आधुनिक माध्यमों को अपनाया है। दरअसल, देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को और मजबूती देने के लिए उद्योग-कारोबार की वास्तविक स्थिति का स्पष्ट आंकड़ा जरूरी है। संगठित क्षेत्र के उद्योगों का डेटा तो उपलब्ध है, लेकिन असंगठित क्षेत्र जहां लाखों लोग रोजगार से जुड़े हैं, उसकी सटीक तस्वीर अब तक सामने नहीं आ सकी थी। इसी कमी को दूर करने के लिए यह राष्ट्रीय स्तर का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.