गाजीपुर, दिसम्बर 6 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ओमप्रकाश राय ने कहा कि बाबा साहेब समाज के कमजोर, असंगठित और वंचितों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। भारतीय संविधान के माध्यम से उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के अधिकारों और समानता के लिए जो योगदान दिया उसके लिए वो हमेशा याद किये जाते रहेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने बाबा साहब के सम्मान में उनके जीवन से जुड़े स्थानो को पंचतिर्थ के रूप में विकसित और जागृत कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के उत्थान और राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.